विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी के गोकलगढ़ में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, मौत से पहले मां को फोन पर बताया कातिल का नाम

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:46 PM (IST)

रेवाड़ी के गोकलगढ़ गांव में बुधवार दोपहर एक 24 वर्षीय युवक मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत्यु ...और पढ़ें

मृतक की फाइल फोटो। एआई द्वारा एडिटेड इमेज

मृतक की फाइल फोटो। एआई द्वारा एडिटेड इमेज

HighLights

  1. रेवाड़ी के गोकलगढ़ में युवक मनोज की गोली मारकर हत्या।

  2. मृत्यु से पहले मां को फोन कर दी घटना की जानकारी।

  3. पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। बुधवार की दोपहर बाद शहर से सटे गांव गोकलगढ़ में बस स्टैंड के पास बाइक ठीक कराने आए एक युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोकलगढ़ निवासी 24 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मनोज बुधवार दोपहर बाद अपनी बाइक ठीक कराने के लिए गांव के ही बस स्टैंड के पास आया था। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक ने रंजिश के चलते मनोज के पेट में गोली मार दी।

मनोज ने गोली लगने के बाद भी मां को किया फोन

गोली लगने के बाद भी हौसला दिखाते हुए मनोज ने तुरंत अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद उसने गांव के ही अपने एक दोस्त को फोन करके मनिंदर द्वारा गोली मारने की बात बताई।

वारदात की सूचना मिलते ही उसका दोस्त अभिषेक तुरंत मौके पर पहुंचा और गंभीर हालत में मनोज को रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।