घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, पर पसर गया मातम... बेटी की शादी से 12 दिन पहले आर्थिक तंगी से टूटे ऑटो ड्राइवर ने दी जान
रेवाड़ी में बेटी की शादी से 12 दिन पहले, आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरिओम नामक व्यक्ति ने मालगाड़ी के ...और पढ़ें
-1794654660702_m.webp)
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। जागरण
HighLights
रेवाड़ी में 49 वर्षीय हरिओम ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या की।
आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के कारण उठाया यह कदम।
बड़ी बेटी की शादी से 12 दिन पहले की आत्महत्या।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी के कसौला चौक के समीप रेल कॉरिडोर पर शनिवार को करीब 49 वर्षीय एक व्यक्ति ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान शहर के मोहल्ला आनंद नगर के रहने वाले हरिओम के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हरिओम की चार बेटियां है, जिनमें से बड़ी बेटी की शादी 25 नवंबर को होनी है।
पुलिस के अनुसार, शहर के मोहल्ला आनंद नगर के रहने वाले हरिओम शहर में आटो चलाते थे। शनिवार सुबह उनका शव कसौला चौक के समीप रेल कॉरिडोर पर पड़ा होने की सूचना मिली।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। हरिओम का आटो भी घटनास्थल के समीप ही खड़ा हुआ था। सूचना के बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हरिओम चार बेटियों के पिता थे और आर्थिक रूप से परेशान था। उनकी सबसे बड़ी बेटी की शादी 25 नवंबर को तय थी। शादी में महज 12 दिन ही शेष थे। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
जीआरपी के जांच अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। मृतक आर्थिक रूप से परेशानी के कारण मानसिक तनाव में था।