विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं यमराज हूं, 5 लाख की रंगदारी नहीं दी तो सबको मार डालूंगा'; रेवाड़ी में ESIC स्टाफ को धमकी भरा पत्र भेजा

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:48 AM (IST)

रेवाड़ी की ईएसआईसी डिस्पेंसरी में एक कर्मचारी की कार पर धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में 'यमराज' ने स्टाफ को ...और पढ़ें

धमकी भरा पत्र भेजकर 5 लाख की रंगदारी मांगी। AI जनरेटेड

धमकी भरा पत्र भेजकर 5 लाख की रंगदारी मांगी। AI जनरेटेड

HighLights

  1. रेवाड़ी ईएसआईसी डिस्पेंसरी कर्मचारी को धमकी भरा पत्र मिला।

  2. 'यमराज' ने स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी।

  3. 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में धारूहेड़ा की ईएसआईसी डिस्पेंसरी नंबर-2 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कर्मचारी की कार पर दो पन्नों का हस्तलिखित धमकी भरा पत्र मिला।

पत्र में खुद को ‘यमराज’ बताने वाले व्यक्ति ने डॉक्टर से लेकर चपरासी तक डिस्पेंसरी के पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।

आरोपी ने रकम देने की सहमति के संकेत के तौर पर डिस्पेंसरी के मुख्य गेट पर ‘+’ का निशान बनाने को कहा है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, डिस्पेंसरी में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत गुरमीत सिंह सोमवार को अपनी कार के पास पहुंचे। कार पर उन्हें दो पन्नों का हस्तलिखित पत्र रखा हुआ मिला।

5 लाख देने की मांग

पत्र में डिस्पेंसरी के सभी कर्मचारियों से मिलकर 5 लाख रुपये देने की मांग की गई। रकम नहीं देने पर पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में आरोपी ने खुद को ‘यमराज’ बताते हुए धमकी दी कि उसके फोन या पत्र के बाद मौत तय है।

शाम 5 बजे तक सहमति का संकेत देने को कहा

पत्र में आरोपी ने सोमवार शाम 5 बजे तक रकम देने की सहमति का संकेत देने के लिए डिस्पेंसरी के मुख्य गेट पर ‘+’ का निशान बनाने को कहा। साथ ही चेतावनी दी गई कि इसके बाद कर्मचारियों का ‘काउंटडाउन’ शुरू हो जाएगा। मांग पूरी नहीं करने पर रंगदारी की रकम दोगुनी करने की धमकी भी दी गई है।

गुरमीत सिंह ने मामले की शिकायत धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने धमकी भरे पत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डिस्पेंसरी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पत्र रखने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। घटना के बाद डिस्पेंसरी के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- साेनीपत में नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, ऑफिस पर चलाईं गोलियां; मुठभेड़ के बाद 2 गिरफ्तार