रेवाड़ी में 7 एकड़ की दो अवैध कॉलोनियों पर गरजा DTP का बुलडोजर, कच्ची सड़कें और चारदीवारी ढहाई
रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने लगभग सात एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की।
-1795606419313_m.webp)
अवैध कॉलोनी में परिकास्ट चारदीवारी को तोड़ती डीटीपी की अर्थमूवर। सौ. प्रवक्ता
HighLights
डीटीपी ने रेवाड़ी में दो अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई।
लगभग सात एकड़ में फैली कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई।
आमजन को अवैध निर्माण से बचने की सलाह दी गई।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार की तरफ से अवैध रूप से विकसित हो रहे कॉलोनियों एवं अवैध रूप से निर्मित निर्माणों पर सख्ती की जा रही है, जिससे भूमाफिया में भय बना हुआ है।
डीटीपी की टीम ने बुधवार को रेवाड़ी व जाटूवास में बिना अनुमति के लगभग सात एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही दो अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ की गई।
अवैध कॉलोनियों में पांच चारदीवारी व कच्चे रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की की गई। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मैजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई अमल में लाई गई।
जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें और प्लॉट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें ताकि विभागीय कार्रवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।
किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर आमजन को -झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है।