विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्लॉट खरीदने से पहले सावधान! एक गलती पड़ेगी भारी; रेवाड़ी में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Published: Wed, 12 Aug 2026 11:55 AM (IST)

डीटीपी टीम ने रेवाड़ी के कोनसीवास गांव में चार एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी और एक अन्य निर्माण पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

डीटीपी ने चार एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की। (फाइल फोटो)

डीटीपी ने चार एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डीटीपी ने कोनसीवास में चार एकड़ अवैध कॉलोनी तोड़ी।

  2. अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई, पुलिस बल मौजूद।

  3. डीटीपी ने लोगों को अवैध प्लॉट से बचने की सलाह दी।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को गांव कोनसीवास में चार एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। अवैध कॉलोनी तीन डीपीसीए चार परिकास्ट चारदीवारीए एक निर्माण व कच्चे रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई।

इसके अतिरिक्त कोनसीवास गांव में ही बिना अनुमति के अवैध रूप से विकसित हो रहे एक अवैध निर्माण पर भी तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मैजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से
कार्रवाई अमल में लाई गई।

प्लॉट खरीदने से पहले करें जांच

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें तथा
प्लॉट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें ताकि विभागीय कार्रवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें।

अवैध कॉलोनी काटनेवाले प्रोपर्टी डीलर आमजन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में ATM लूटने पहुंचीं 2 शातिर लड़कियां, एक पेचकस से मशीन कुरेदती रही और दूसरी देती रही पहरा

यह भी पढ़ें- नारनौल-रेवाड़ी रूट पर फिर ट्रेनों की आवाजाही पर संकट, कई ट्रेनें रद और डायवर्ट; तीन साल बाद भी अधूरा है काम