विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रॉन्ड प्रमोशन के नाम पर लोगों से हो रही ठगी, क्या आपके पास भी आया है ऐसा मैसेज?, फौरन उठाएं ये कदम

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:51 AM (IST)

साइबर अपराधी फर्जी इंस्टाग्राम बिजनेस पेज बनाकर ब्रांड प्रमोशन और पेड कोलेबोरेशन के नाम पर ठगी कर रहे हैं।

फर्जी इंस्टाग्राम प्रमोशन ऑफर से सावधान ( एआई जेनरेटेड इमेज )

फर्जी इंस्टाग्राम प्रमोशन ऑफर से सावधान ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. फर्जी इंस्टाग्राम पेज से ब्रांड प्रमोशन का झांसा।

  2. अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी साझा न करें।

  3. साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। इंटरनेट मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन, पेड कोलेबोरेशन और ऑनलाइन कमाई के आकर्षक ऑफर के जरिये साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के झांसे में नहीं आ सके।

कुछ इस तरह बनाते थे लोगों को निशाना

उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी नामी कंपनियों के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी इंस्टाग्राम बिजनेस पेज बनाते हैं। बड़ी संख्या में फॉलोवर्स, आकर्षक पोस्ट और उत्पादों की तस्वीरों से इन प्रोफाइल को असली दिखाने की कोशिश की जाती है। 

उन्होंने बताया कि डायरेक्ट मैसेज, ईमेल या वाट्सअप से ब्रांड प्रमोशन और पेड पार्टनरशिप के प्रस्ताव भेजे जाते हैं। भरोसा जीतने के लिए फर्जी एग्रीमेंट और ऑफर लेटर भी भेजे जा सकते हैं।

गोपनीय जानकारी ना करें साझा

एसपी ने सलाह दी कि ऑफर स्वीकार करने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और इंटरनेट मीडिया अकाउंट जांचें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध ऐप डाउनलोड न करें और ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

उन्होंने बताया कि इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर टू-फैक्टर आथेंटिकेशन सक्रिय रखें। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें और बैंक को सूचित करें। चैट, स्क्रीनशॉट और भुगतान संबंधी साक्ष्य सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें- कानपुर में साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क, चमनगंज-बेकनगंज समेत कई क्षेत्रों से जुड़े गिरोह पुलिस के निशाने पर