विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से गुजरात जा रही थी करोड़ों की शराब, रेवाड़ी में हादसे के बाद खुली ट्राला चालक की पोल

Published: Sat, 26 Sep 2026 11:19 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 11:20 AM (IST)

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्राला ने खराब खड़े कैंटर को टक्कर मार दी, जिसमें कैंटर मैकेनिक की मौत हो गई।

HighLights

  1. रेवाड़ी में ट्राला ने खराब कैंटर को टक्कर मारी, मैकेनिक की मौत।

  2. पुलिस ने ट्राला से एक हजार से अधिक अंग्रेजी शराब की बोतलें पकड़ीं।

  3. शराब दिल्ली से गुजरात ले जाई जा रही थी, चालक-परिचालक फरार।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर असाही पुल के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खराब खड़े कैंटर में तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्राला चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने जब ट्राला की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। ट्राला से अंग्रेजी शराब की एक हजार से अधिक बोतल मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

दिल्ली से शराब लेकर गुजरात जा रहा था ड्राइवर

बताया जा रहा है कि ट्राला चालक दिल्ली से शराब लेकर गुजरात की ओर जा रहा था। असाही पुल के समीप ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खराब खड़े कैंटर से टकरा गया। हादसे में कैंटर को ठीक कर रहे मिस्त्री मनोज कुमार की मौत हो गई थी, जबकि कैंटर मालिक घायल हुआ था।

rewari liquor smuggling

हादसे के बाद पुलिस ने ट्राला की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटियां मिलीं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी के बावल में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 15 से अधिक गाड़ियों ने पाया काबू