विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में युवक पर जानलेवा हमला, वारदात के कुछ घंटों में 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-रॉड से किया था हमला

Published: Sat, 29 Aug 2026 09:02 PM (IST)

रेवाड़ी में एक युवक पर स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर पिस्टल और रॉड से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए ...और पढ़ें

आरोपितों को घटनास्थल की निशान देही के लिए ले जाती सीआईए टीम। जागरण

आरोपितों को घटनास्थल की निशान देही के लिए ले जाती सीआईए टीम। जागरण

HighLights

  1. रेवाड़ी में युवक पर स्कॉर्पियो से जानलेवा हमला हुआ।

  2. सीआईए ने वारदात के कुछ घंटों में सात आरोपी पकड़े।

  3. गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। युवक को स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर पिस्टल की नोक पर लोहे की रॉड व डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने वारदात के कुछ ही घंटों में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार शाम सीआईए टीम ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर मौका निशानदेही भी करवाई।

पिसटल, लोहे की रॉड से किया हमला

सीआईए प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में आठ आरोपितों में से सात को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विक्रम भान, हैप्पी, दीपांशु उर्फ मैसी, विपिन, राहुल, आदित्य उर्फ माया और कुणाल के रूप में हुई है।

आरोपित पुलिस के अनुसार न्यू आदर्श नगर निवासी मनीष ने शिकायत में बताया था कि 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। भाड़ावास रोड स्थित नई अनाज मंडी के पास पीछे से आई काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

इसके बाद आरोपी पिस्टल, लोहे की रॉड और डंडे लेकर नीचे उतरे तथा उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि विक्रम भान ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानकर धमकी दी। इसी दौरान पुलिस गश्ती बाइक को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामला

थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में सीआईए प्रभारी संजय कुमार की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपितों को दबोचा।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस स्कॉर्पियो, हथियार और वारदात में इस्तेमाल अन्य सामान की बरामदगी के लिए आरोपितो से पूछताछ कर रही है। मामले में आठवें आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में रुपये के लिए हैवान बना युवक: पत्नी, भाभी और दो बच्चों पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद का गला रेता

यह भी पढ़ें- POCSO केस में जेल, फिर जानलेवा हमला और अब मॉडल मुस्कान की हत्या; खौफनाक है इमरान की क्राइम कुंडली