धन्यवाद तो एक बहाना है, बेटी को टिकट दिलाना है
- शहर में शक्ति बढ़ाने के लिए आरती के साथ सड़क पर उतरे राव -उजागर हुई भाजपा में गुटबाजी दूर रहे विधायक कापड़ीवास व अन्य प्रमुख पदाधिकारी जागरण संवाददाता रेवाड़ी धन्यवाद तो एक बहाना है बेटी को टिकट दिलाना है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का मंगलवार का रोड शो कुछ ऐसा ही था। शहर में राजनीतिक शक्ति बढ़ाने के लिए राव ने बेटी आरती राव के साथ प्रमुख बाजारों में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा की फूट भी उजागर हुई विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद यादव सहित कई पार्टी पदाधिकारी रोड शो से दूर रहे जबकि जिला प्रधान योगेंद्र पालीवाल ने राव के साथ कदमताल किया। दौरे के बाद रोड शो में भी आरती राव रही आगे
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: धन्यवाद तो एक बहाना है बेटी को टिकट दिलाना है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का मंगलवार का रोड शो कुछ ऐसा ही था। शहर में राजनीतिक शक्ति बढ़ाने के लिए राव ने बेटी आरती राव के साथ प्रमुख बाजारों में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा की फूट भी उजागर हुई विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद यादव सहित कई पार्टी पदाधिकारी रोड शो से दूर रहे, जबकि जिला प्रधान योगेंद्र पालीवाल ने राव के साथ कदमताल किया।
दौरे के बाद रोड शो में भी आरती राव रही आगे
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपनी बेटी आरती राव के लिए राजनीतिक जमीन तैयार करने में अब और देरी नहीं करना चाहते। पिछले लोकसभा चुनाव से आरती राव अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। इन चुनावों में भी रेवाड़ी विधानसभा के गांवों का दौरा करने में आरती राव कहीं पीछे नहीं रही थी। चुनाव जीतने के बाद शुरू किए गए धन्यवादी दौरे में भी राव के साथ केवल आरती राव ही मौजूद रही। रेवाड़ी विधानसभा में आरती राव की जड़े मजबूत करने में जुटे राव का इसी बात को लेकर विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास द्वारा विरोध भी किया जा रहा है। अब रोड शो में जिस तरह से आरती राव ने कमान संभाली हुई थी उससे स्पष्ट था कि रेवाड़ी के मतदाताओं के बीच राव इंद्रजीत सिंह अपनी बेटी आरती राव की स्वीकार्यता को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मुझे रोड शो के लिए बुलाया ही नहीं गया। हम स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते। राव एक बार कहते तो मैं अवश्य जाता।
-रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक। अगर राव इंद्रजीत सिंह पार्टी को भरोसे में लेकर यह आयोजन करते तो उनकी भागीदारी निश्चित रूप से होती, लेकिन उन्हें इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं है। निमंत्रण भी नहीं मिला। यह राव का व्यक्तिगत कार्यक्रम था। व्यक्तिगत कार्यक्रम में राव ने जिन्हें बुलाया वह चले गए। विधायक व पार्टी के ऐसे कई प्रमुख पदाधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी गई, जिनसे पार्टी की पहचान है।
-अरविद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा। राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट लिए और जरूरत पूरी हो जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी करना उनके लिए कोई नई बात नहीं है। मुझे रोड शो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
-सतीश खोला, व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक।