Move to Jagran APP

दस वर्ष तक दुष्कर्म का आरोपित काबू

खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही गांव के रहने वाले युवक पर कई वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने युवक पर डराने व धमकाने का आरोप भी लगाया है। आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 05:16 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 05:16 PM (IST)
दस वर्ष तक दुष्कर्म का आरोपित काबू
दस वर्ष तक दुष्कर्म का आरोपित काबू

संवाद सहयोगी, कुंड: खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही गांव के युवक पर दस वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने युवक पर डराने व धमकाने का आरोप भी लगाया है। आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा है कि उसी के गांव का युवक पिछले करीब दस वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोपित उसको धमकी भी देता था। जब भी मौका मिलता आरोपित युवक उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म करता। महिला ने परेशान होकर मंगलवार को पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खोल थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद मंगलवार को आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मंगलवार की शाम को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.