रेवाड़ी: प्रॉपर्टी आईडी पर चेकर-मेकर की मनमानी, एक्सईएन ने भेजा नोटिस
रेवाड़ी में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर परिषद के चेकर-मेकर पर मनमानी के आरोप लगे हैं। एक ...और पढ़ें

एक्सईएन ने चेकर-मेकर को जारी किया नोटिस।
HighLights
प्रॉपर्टी आईडी में चेकर-मेकर की मनमानी पर कार्रवाई
डीएमसी के निर्देश पर एक्सईएन ने जारी किया नोटिस
नगर परिषद में आईडी संबंधी शिकायतें सबसे अधिक
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर में प्रॉपर्टी आइडी की छोटी-छोटी समस्या को लेकर आम लोगों को नगर परिषद के अधिकारियों के पास चक्कर काटने पड़ते हैं। चेकर-मेकर पर मनमानी के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। ताता मामला शहर के नई आबादी स्थित एक प्रापर्टी आइडी का है।
पहले चेकर-मेकर ने उसे ओके कर दिया। बाद में उसी आइडी पर स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज क्लियर नहीं होने का हवाला देते हुए आपत्ति लगा दी। डीएमसी प्रदीप अहलावत के संज्ञान में जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने एक्सइएन अंकित वशिष्ठ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक्सईएन ने भी बिना देरी किए चेकर-मेकर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब दाखिल करने के लिए पत्र लिखा है।
17 सितंबर को पोर्टल पर किया था अप्लाई
दरअसल, सरकुलर रोड के अंदर का एरिया लाल डोरे में है, जबकि उसके बाहर का एरिया लाल डोरे से बाहर है। नई आबादी भी लाल डोरे से बाहर है। मकान मालिक कालूराम का निधन होने के बाद उनके बच्चों ने वारिसान के कागजात बनवाने के बाद आइडी बनवाने के लिए 17 सितंबर को पोर्टल पर अप्लाई किया था।
आवेदन के अगले ही दिन चेकर और मेकर दोनों ने इसे आगे बढ़ा दिया। हालांकि, बाद में दूसरे मेकर ने स्वामित्व से संबंधित कागजात क्लियर नहीं होने का हवाला देते हुए आपत्ति लगा दी। आवेदनकर्ता कई बार संबंधित चेकर-मेकर के पास गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने डीएमसी के पास शिकायत की। जिसके बाद चेकर-मेकर को नोटिस जारी हुआ है।
नगर परिषद में आइडी से जुड़ी शिकायत
बता दें कि नगर परिषद में सबसे अधिक शिकायतें आइडी से संबंधित पहुंचती है। लोगों का आरोप है कि अगर कोई व्यक्ति नगर परिषद के बाहर खुले सीएससी सेंटर के जरिये प्रापर्टी आइडी में किसी प्रकार का बदलाव कराना चाहे तो आसानी से काम हो जाता है। वरना प्रापर्टी आइडी का कार्य देखने वाले कर्मचारी आम लोगों के चक्कर कटवाते हैं।
मामला संज्ञान में आने के बाद चेकर-मेकर को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब दाखिल करने को लिखा है। जवाब मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- अंकित वशिष्ठ, एक्सईएन, नगर परिषद।
यह भी पढ़ें- नोएडा एक्सप्रेसवे पर घर खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले! सिर्फ इतने समय में प्रॉपर्टी का दाम हुआ 3 गुना से ज्यादा
यह भी पढ़ें- रिहायशी मकान में दुकान या रेस्तरां चलाते हैं? ऐसी 20 हजार प्रॉपर्टीज पर MCD करेगी कार्रवाई; 6000 होंगी सील
