विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल पुलिस पदक से सम्मानित

By JagranEdited By:
Published: Sun, 29 Jul 2018 07:56 PM (IST)

पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए रेवाड़ी एसपी राजेश दुग्गल को राज्यपाल कप्तान ¨सह सोलंकी ने पुलिस पदक से ...और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल पुलिस पदक से सम्मानित
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल पुलिस पदक से सम्मानित

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए एसपी राजेश दुग्गल को राज्यपाल कप्तान ¨सह सोलंकी ने पुलिस पदक से सम्मानित किया। 27 जुलाई को पंचकुला स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ-साथ एसपी राजेश दुग्गल को भी यह सम्मान दिया गया है।

राज्यपाल के हाथों सम्मान लेकर लौटे एसपी राजेश दुग्गल ने कहा कि हरियाणा पुलिस में रहते हुए उन्हें कई जिलों में काम करने का मौका मिला। उनकी कोशिश अपराध पर शिकंजा कसना और अपराधियों पर नकेल डालने की रही है और वह अपनी कोशिशों में अब तक कामयाब भी रहे है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के रूप में भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। रेवाड़ी में रहते हुए वह आम जनता के बीच पुलिस की छवि को दोस्त के रूप में देखना चाहते है। इसके अलावा बड़े स्तर पर पुलिस कर्मचारियों की शैली में बदलाव भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में अपराधियों पर शिकंजा कसना और क्षेत्र में होने वाली हर छोटी बड़ी वारदातों को रोकना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सरकार के आदेशों पर पुलिस टीमें लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रेवाड़ी में लांच की गई दुर्गा शक्ति एप का लाभ भी महिलाओं को मिल रहा है। यहां की जनता से काफी सहयोग भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध को जड़ से तभी खत्म किया जाएगा जब आम लोग सहयोग देंगे।

गौरतलब है कि एसपी राजेश दुग्गल को पुलिस पदक सम्मान उनके वर्ष 2014 से 2017 के बीच पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं के लिए दिया गया है। इसके अलावा भी एसपी राजेश दुग्गल को पहले बहादुरी पदकों से नवाजा जा चुका है।