पौधारोपण कर मनाई शादी की 63वीं सालगिरह
भाजपा नेता सुनील यादव के पिता व सेवानिवृत्त एसडीओ गजराज सिंह यादव ने शनिवार को अपनी शादी की शालगिरह पर पौधारोपण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:21 PM (IST)
जासं, रेवाड़ी : भाजपा नेता सुनील यादव के पिता व सेवानिवृत्त एसडीओ गजराज सिंह यादव ने शनिवार को अपनी शादी की 63वीं सालगिरह पौधारोपण कर मनाई। राव गजराज सिंह व कमला देवी ने अदालत परिसर में बने अधिवक्ताओं के चैंबर्स में त्रिवेणी लगाई। गजराज सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। पेड़ों के बिना प्रदूषण बढ़ रहा है। सभी को चाहिए कि जन्मदिन व शादी की सालगिरह सहित विभिन्न आयोजनों पर पौधे अवश्य लगाए। इस दौरान सुनील यादव, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, सतीश शर्मा, रामकिशन यादव, मदन कोसलिया, महेश साहरवास आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें