Move to Jagran APP

पन्ना प्रमुखों को बताई सदस्यता अभियान की रूपरेखा

कोसली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की नीतियों से रूबरू कराते हुए सदस्य बनाया जाएगा। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने मंगलवार को गांव नठेड़ा में बूथ अध्यक्षों सरपंच और बूथ की टोली से चर्चा की। उन्होंने बताया कि सभी पन्ना प्रमुखों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में इस बार 75 पार का लक्ष्य रखा गया है जिसे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत के सहारे हासिल किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 06:35 AM (IST)
पन्ना प्रमुखों को बताई सदस्यता अभियान की रूपरेखा
पन्ना प्रमुखों को बताई सदस्यता अभियान की रूपरेखा

संवाद सहयोगी, कोसली : कोसली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की नीतियों से रूबरू कराते हुए सदस्य बनाया जाएगा। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने मंगलवार को गांव नठेड़ा में बूथ अध्यक्षों, सरपंच और बूथ की टोली से चर्चा की।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि सभी पन्ना प्रमुखों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में इस बार 75 पार का लक्ष्य रखा गया है, जिसे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत के सहारे हासिल किया जाएगा। एक पन्ना प्रमुख को 15 परिवार (60 वोटर) संभालने हैं। यह लक्ष्य कठिन नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनावों में लगभग तीन माह का समय शेष है इसलिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने की जरूरत है। इस अवसर पर हेमंत सरपंच, 58 व 59 बूथ अध्यक्ष श्योचन्द व सतनारायण, राजकुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.