हर कार्यकर्ता तक पहुंचे संगठन की सूचनाएं
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : गढ़ी बोलनी रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किय
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : गढ़ी बोलनी रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल ने की। बैठक में मंडल स्तर पर मंडल खबर्ची बनाए गए। ये मंडल खबर्ची सूचनाओं व पार्टी नीतियों के आदान प्रदान को लेकर सेतु का कार्य करेंगे। पालीवाल ने बताया कि चंडीगढ़ द्वारा प्राप्त समाचार के बारे में जिला भाजपा कार्यालय से मंडल खबर्चियों को अवगत कराया जाएगा ताकि वे लोगों से संवाद बना सकें और पार्टी को मजबूत कर सकें। जिला अध्यक्ष ने बताया कि खोल मंडल में आनंद ¨सह, धारूहेड़ा मंडल में सुरेश सैनी, बावल मंडल में अमर जीत, रेवाड़ी मंडल में योगेश कुमार, बीकानेर मंडल में दीपक, जाटूसाना मंडल में हरजीवन, गढ़ी बोलनी मंडल में राजेश कुमार, डहीना मंडल में शैतान ¨सह, नाहड़ मंडल में बाबूलाल को मंडल खबर्ची नियुक्त किया गया है। आगामी दिनों में बूथ खबर्ची भी बनाए जाएंगे ताकि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला में भाजपा पार्टी को हाईटेक बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है तथा इसके लिए सोशल मीडिया का सहयोग भी लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की गतिविधियों की जानकारी अंतिम पंक्ति में खडे लोगों तक पहुंचाना व संगठन को मजबूत करना नेतृत्व की जिम्मेदारी है ।