दशहरे पर किया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
दिल्ली रोड रेवाड़ी स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की ओर से दशहरे के पावन पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:49 PM (IST)
जासं, रेवाड़ी: दिल्ली रोड रेवाड़ी स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की ओर से दशहरे के पावन पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन, मास्क बनाओ और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह दहिया ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदा अपने जीवन में सत्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें