कर्मचारियों ने की नारेबाजी
रीको कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों का प्रदर्शन शनिवार को लगाता 110 वें दिन जारी रहा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 01:51 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 01:51 PM (IST)
संवाद सहयागी, धारूहेड़ा : रीको कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों का प्रदर्शन शनिवार को लगातार 110वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के कंपनी के गेट के पास खड़े होकर श्रम विभाग व कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन के प्रधान राजकुमार सेन ने बताया कि तीन माह पूर्व कंपनी ने कोरोना संक्रमण के चलते कम उत्पादन का बहाना बनाकर 180 कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब कंपनी में ठेकेदार के माध्यम से नए कर्मचारियों को भर्ती करके खूब उत्पादन किया जा रहा है। वे, श्रम अधिकारियों के पास भी कई बार चक्कर लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें