Move to Jagran APP

तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद राहत बरकरार

शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई इसके बावजूद अभी गर्मी से राहत है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:02 PM (IST)
तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद राहत बरकरार

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन गर्मी से राहत बरकरार रही। बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई थी। शनिवार को भी दिनभर धूप छांव का खेल चला, जिसके चलते अधिकतम तापमान में 1 डिग्री तथा न्यूनतम में 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है जिससे गर्मी से राहत है। बारिश के बाद से ही किसान खरीफ की फसल की बुआई के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री तथा बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से आगामी एक-दो दिनों में तेज हवाएं तथा बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। पिछले एक सप्ताह का तापमान: दिन अधिकतम न्यूनतम

6 मई 36 22

5 मई 35.0 20.4

4 मई 36.0 22.5

3 मई 35.5 21.5

2 मई 35.0 21.6

1 मई 33.0 18.0

31 जून 33.0 21.5

30 मई 32.0 20.0

अधिकतम व न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

--------

जिन स्थानों पर 50 एमएम से अधिक बारिश हुई है, वहां पर किसान बाजरे की फसल की बुआई के लिए तैयारी कर सकते हैं। किसान बाजरे की बुआई करते समय उन्नत किस्म के बीजों का ही इस्तेमाल करें। किसान कृषि से संबंधित जानकारी के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर ले सकते हैं।

- दीपक यादव, एसडीओ कृषि एवं कल्याण विभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.