आज से नौतपा के 9 दिन पड़ेगी तेज गर्मी
25 मई की सुबह सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। इस नक्षत्र में सूर्य देव के प्रवेश करने बाद 9 दिनों तक तेजी गर्मी पड़ेगी है और तेज लू भी चलेंगी। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है जो सूर्य के प्रभाव में आ जाता है और 15 दिनों तक रहता। इसमें शुरू के 9 दिनों तक अधिक गर्मी पड़ती है।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : 25 मई की सुबह सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। इस नक्षत्र में सूर्य देव के प्रवेश करने बाद 9 दिनों तक तेजी गर्मी पड़ेगी है और तेज लू भी चलेंगी। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है, जो सूर्य के प्रभाव में आ जाता है और 15 दिनों तक रहता। इसमें शुरू के 9 दिनों तक अधिक गर्मी पड़ती है। गुरु व शनि की वक्री चाल के चलते इस बार नौतपा खूब तपेगा। लेकिन 31 मई को शुक्र के अपनी ही राशि वृषभ में अस्त होने से गर्मी में राहत मिलेगी। नौतपा के आखिरी दो दिन में तेज हवाएं एवं बारिश आने का योग है। इस बीच रविवार को भी सूर्य ने अपने तेवर दिखाए और अधिकतम तापमान रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 27.5 डिग्री रहा।
नौतपा में सीधे जमीन पर आती हैं सूर्य की किरणें मान्यता के अनुसार अगर नौतपा के सभी दिन तपे तो आगामी दिनों में अच्छी बारिश होती है। चंद्रमा ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में आर्दा से स्वाति नक्षत्र तक अपनी स्थिति में हो और तेज गर्मी पड़े तो वह नौतपा होता है। रोहिणी के दौरान अगर बारिश हो जाए तो उसे नक्षत्र का गलन कहा जाता है। सूर्य घूमते हुए मध्य भारत के ऊपर आ जाता है। सूर्य जब कर्क रेखा के पास पहुंच जाता है तो वह 90 डिग्री की स्थिति में होता है। इससे सूर्य की किरण सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं और तापमान बढ़ जाता है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है। इसके 4 चरण होते हैं, जिसमें प्रत्येक चरण में वह साढ़े तीन दिन तक रहता है।
-----
नौतपा की परंपराएं नौतपा की मान्यता के अनुसार महिलाएं हाथ एवं पैरों में मेहंदी लगाती है। क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होने के कारण गर्मी से राहत मिलती है। इन नौ दिनों में लोग खूब पानी पीते और पिलाते हैं ताकि पानी की कमी से कोई व्यक्ति बीमार न पड़े। तेज गर्मी से बचाव के लिए दही, लस्सी, नींबू पानी नारियल पानी का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है।
--------
इनसेट
न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री गर्मी का सितम दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 45 तथा न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था। तीखी धूप व रविवार को बाजारों की छुट्टी होने के चलते सारा दिन सड़कों पर सन्नाटा ही पसरा रहा।