हरियाणा में हुए भीषण सड़क हादसे में दो विदेशी नागरिक हुए घायल
सभी पर्यटन के लिए राजस्थान गए थे और जयपुर से वापस लौट रहे थे।
By JP YadavEdited By: Published: Thu, 27 Jul 2017 03:38 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 03:38 PM (IST)
रेवाड़ी (जेएनएन)। भारत की सैर पर निकला स्लोवाकिया देश के सैलानियों का दल सड़क हादसे में घायल हो गया।राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 71 पर हुए हादसे में होंडा सिटी कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो विदेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी मिली है कि इसमें पांच विदेशी नागरिक सवार थे। सभी पर्यटन के लिए राजस्थान गए थे और जयपुर से वापस लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदी के आदित्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे की जानकारी दूतावास को भी दे दी गई है। मामूली घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को उपचार किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें