Move to Jagran APP

दुष्कर्म के आरोप में तीन पुलिसवाले गिरफ्तार, दोस्त के साथ होटल में लड़कियों के साथ किया गंदा काम

माडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों की शिकायत पर आरोपित हेड कांस्टेबल होमगार्ड और उनके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म अपहरण छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इन लोगों ने दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 11:01 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोप में तीन पुलिसवाले गिरफ्तार, दोस्त के साथ होटल में लड़कियों के साथ किया गंदा काम
स्कार्पियो गाड़ी में आए युवक धर्मेंद्र ने दोनों लड़कियों के साथ अश्लील हरकत की।

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। पुलिस की वर्दी बृहस्पतिवार की रात दागदार हुई है। माडल टाउन थाना पुलिस के एक हेड कांस्टेबल व होमगार्ड ने अपने एक दोस्त के साथ स्पा सेंटर में काम करने वाली दो लड़कियों का अपहरण कर लिया तथा उनको जिप्सी में बैठाकर होटल में ले गए। आरोप है कि इन लोगों ने दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। माडल टाउन थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों की शिकायत पर आरोपित हेड कांस्टेबल, होमगार्ड और उनके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

शिकायत में पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि वह एक स्पा सेंटर में काम करती है और किराए के कमरे में रहती है। रात को करीब आठ बजे हेड कांस्टेबल अनिल और होमगार्ड जितेंद्र पुलिस पीसीआर लेकर उसके कमरे पर पहुंचे और गाड़ी में अपने साथ ले गए। दोनों ने उसकी सहेली को भी अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

रास्ते में दोनों ने एक स्कार्पियो गाड़ी बुला ली। स्कार्पियो गाड़ी में आए युवक धर्मेंद्र ने दोनों लड़कियों के साथ अश्लील हरकत की। विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला पुलिस से पिटवाने की धमकी दी। कुछ देर घुमाने के बाद दोनों को एक होटल में ले गए। होटल में उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

सूचना के बाद स्पा सेंटर संचालक मौके पर पहुंचा तो आरोपित पुलिसकर्मी ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़ताओं के बयान दर्ज किए। आरोपितों ने लड़कियों को गोली मारने की धमकी भी दी।

बृहस्पतिवार की रात को पुलिसकर्मी व होमगार्ड द्वारा दुष्कर्म की घटना की दिन भर पुलिस विभाग में चर्चा रही। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने इस मामले में हेड कांस्टेबल अनिल को निलंबित कर दिया है और होमगार्ड जितेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को संस्तुति की गई है। माडल टाउन थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

हेड कांस्टेबल, होमगार्ड व एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में पुलिस की जिप्सी व एक स्कारपियो कार का इस्तेमाल हुआ है। दो पर दुष्कर्म करने का आरोप है तथा इसकी जांच की जा रही है कि दुष्कर्म किस-किस ने किया।

मोहम्मद जमाल, डीएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.