Rewari: नाबालिग लड़की से होटल में कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई प्रेग्नेंट; केस दर्ज
एक होटल के कर्मचारी ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई। नाबालिग के गर्भवती होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म होने के बारे में पता लगा। पीड़िता वर्तमान में परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती है।
रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। यहां के माडल टाउन स्थित एक होटल के कर्मचारी ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई। नाबालिग के गर्भवती होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म होने के बारे में पता लगा। पीड़िता वर्तमान में परिवार के साथ फरीदाबाद में रहती है। फरीदाबाद से जीरो एफआईआर मिलने के बाद माडल टाउन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
लापता हो गई थी नाबालिग
पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा है कि वह पहले परिवार के साथ रेवाड़ी में रहते थे। नवंबर 2022 को वह परिवार के साथ वापस फरीदाबाद आ गए थे। इसी वर्ष अप्रैल माह में उनकी पत्नी के डांटने के कारण 17 वर्षीय बेटी घर छोड़कर चली गई थी। नौ मई को पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी राजस्थान में है। राजस्थान से वापस लाने के बाद नाबालिग की काउंसिलिंग व मेडिकल जांच में पता लगा कि उनकी बेटी छह-सात माह की गर्भवती है।
होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म
नाबालिग ने स्वजन को बताया कि अक्टूबर-2022 में वह रेवाड़ी के माडल टाउन स्थित एक होटल में खाना लेने के लिए गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात होटल में काम करने वाले युवक अंकुश से हुई थी। अंकुश ने होटल में ही दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया था।
नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद पल्ला थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रेवाड़ी भेजा गया। माडल टाउन थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित युवक अंकुश के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। अभी आरोपित युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।