विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम खान ने प्रेम बनकर की हिंदू युवती से शादी, बंदूक के बल पर किया निकाह; आरोपी के भाई ने किया दुष्कर्म

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Wed, 10 May 2023 09:54 PM (GMT+05:30)

हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने के लिए मौसम खान ने खुद का नाम प्रेम रख लिया। घर से ...और पढ़ें

हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने के लिए मौसम खान ने खुद का नाम प्रेम रख लिया।
हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने के लिए मौसम खान ने खुद का नाम प्रेम रख लिया।

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाने के लिए मौसम खान ने खुद का नाम प्रेम रख लिया। घर से अपहरण कर युवती को पहले हरिद्वार ले गया और वहां शादी की। इसके बाद युवक के पिता व अन्य स्वजन उसे गांव ले गए। गांव ले जाने के बाद बंदूक के बल पर धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद निकाह भी कराया। 

युवती को तीन साल तक घर में बंधक बनाकर रखा। युवक के भाई ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। अब उनके चुंगल से छूटी युवती अपने स्वजन के पास पहुंची है तथा पति सहित उसके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में

धारूहेड़ा क्षेत्र की एक कॉलोनी की युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2020 में जब वह बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी तो उसकी मुलाकात प्रेम नाम के एक युवक से हुई। युवक ने उसे महंगे गिफ्ट दिए तथा कहा कि उसका रिश्तेदार बड़ी पोस्ट पर है, वह उसे नौकरी लगवा देगा।

युवक ने झूठ बोलकर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। 18 नवंबर 2020 को युवक जबरदस्ती उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर हरिद्वार ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अगले दिन एक मंदिर में ले जाकर शादी की। 20 नवंबर 2020 को युवक के पिता ताहिर खान, चाचा तसव्वर, चाचा अकबर, ताऊ सुलेमान व ताहिर खान के दोस्त बाबूलाल हरिद्वार पहुंचे और उन्हें जबरदस्ती कार में बैठाकर नूंह के गांव ऊटोन में ले आए। गांव में लाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया तथा जबरदस्ती बंदूक के बल पर निकाह कराया गया। इसके बाद युवती को पता चला कि प्रेम का असली नाम मौसम खान है।

बंधक बनाकर रखा, मौसम खान के भाई ने किया दुष्कर्म

युवती ने बताया कि सच जानने के बाद जब उसने विरोध किया तो उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। मौसम खान के भाई सलीम ने दो तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के लोग उसे मारते पीटते थे। 18 अप्रैल को भी उसके साथ इतनी मारपीट की गई कि वह अधमरी हो गई।

19 अप्रैल को परिवार के लोग जब खेत में गए हुए थे उस समय युवती मौका पाकर वहां से भाग निकली और सीधे अपने स्वजन के पास धारूहेड़ा पहुंची। स्वजन अपनी बेटी को साथ लेकर धारूहेड़ा थाने में पहुंचे और अब एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मौसम खान, उसके पिता ताहिर खान, भाई सलीम खान और अन्य लोगों के खिलाफ षड़यंत्र कर शादी रचाने, दुष्कर्म करने, अपहरण करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।