Move to Jagran APP

Haryana News: पति ने की आत्महत्या, शव ले जाने के लिए नहीं थे पैसे; उपायुक्त ने की मदद

Haryana News मृतक की पत्नी शव को गांव ले जाने के लिए दर-दर भटकती रही। पांच घंटों के इंतजार के बाद उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने एंबुलेंस भेजने के आदेश देकर शव को गांव तक ले जाने की व्यवस्था कराई।

By Babli KumariEdited By: Published: Mon, 19 Sep 2022 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 04:42 PM (IST)
Haryana News: पति ने की आत्महत्या, शव ले जाने के लिए नहीं थे पैसे; उपायुक्त ने की मदद
उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। यहां के गांव बुड़ौली में रह रहे उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी शव को गांव ले जाने के लिए दर-दर भटकती रही। पांच घंटों के इंतजार के बाद उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने एंबुलेंस भेजने के आदेश देकर शव को गांव तक ले जाने की व्यवस्था कराई।

loksabha election banner


व्यक्ति शराब पीने का था आदी

एंबुलेंस नहीं मिलने तक महिला पांच घंटे तक नागरिक अस्पताल व जिला सचिवालय में अपने पांच बच्चों के साथ बैठी रही। उत्तर प्रदेश के महवा के रहने वाले खेमचंद उर्फ खचौरी अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ गांव बुड़ौली में रहते थे और शराब पीने के आदी थे।

शुक्रवार की रात लगाया फांसी

शुक्रवार की रात को खेमचंद ने शराब के नशे में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भेज कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद रजनी के सामने पति का शव 600 किलोमीटर दूर गांव ले जाने की समस्या खड़ी हो गई। उन्होंने अपने गांव में स्वजन ने संपर्क किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

महिला ने सिविल सर्जन से भी लगाई गुहार 

महिला ने सिविल सर्जन से भी गुहार लगाई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे प्रदेश में सरकारी एंबुलेंस भेजने का नियम का हवाला देते हुए उन्होंने भी इंकार कर दिया। गांव के कुछ लोगों के साथ महिला जिला सचिवालय में उपायुक्त से गुहार लगाने के लिए पहुंची। महिला की स्थिति जानने के बाद उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए। प्रशासन की ओर से शाम को एंबुलेंस की व्यवस्था कर देर शाम शव महिला के गांव भेजा गया। महिला की गुहार पर मदद करने के लिए ग्रामीणों ने भी उपायुक्त का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.