विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulldozer Action: रेवाड़ी में जमकर गरजा बुलडोजर, चंद मिनटों में ध्वस्त किया फार्म हाउस; मचा हड़कंप

Published: Tue, 08 Apr 2025 03:33 PM (IST)Updated: Tue, 08 Apr 2025 03:37 PM (IST)

हरियाणा के रेवाड़ी में जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को गांव ढोहकी में अवैध रूप से विकसित किए ...और पढ़ें

रेवाड़ी में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर। जागरण फोटो
रेवाड़ी में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर। जागरण फोटो

HighLights

  1. रेवाड़ी में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर।
  2. बुलडोजर से फार्म हाउस में तोड़फोड़ की गई।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। Bulldozer Action हरियाणा में रेवाड़ी जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा मंगलवार को गांव ढोहकी में अवैध रूप से करीब 12 एकड़ में विकसित किए जा रहे फार्म हाउस में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

अवैध फार्म हाउस में 14 डीपीसी, आठ चारदीवारी व सीवरेज,रोड नेटवर्क पर तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मैजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई अमल में लाई गई।

कोई भी अवैध निर्माण न करें

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें और प्लॉट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता बारे सुनिश्चित करें ताकि विभागीय कार्रवाई एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।

किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर आमजन को झूठे सपने दिखाकर खाली भूमि पर प्लॉट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें- यूपी में फिर गरजा योगी सरकार का बुलडोजर, ढहाए गए 19 बीघे की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे

इसलिए आमजन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट न खरीदें ताकि आमजन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता के बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है।