विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को थी काला झंडा दिखाने की तैयारी, भारतीय किसान यूनियन के नेता गिरफ्तार

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 14 Apr 2021 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 08:06 PM (IST)

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष समय सिंह के नेतृत्व में कृषि कानून विरोधी महाराणा प्रताप चौक के निकट स्थित ...और पढ़ें

दुष्यंत चौटाला को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे कृषि कानून विरोधी हिरासत में
दुष्यंत चौटाला को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे कृषि कानून विरोधी हिरासत में

रेवाड़ी, जागरण संवाददाता। शहर के सरकुलर रोड पर लगाई गई संविधान निर्माता डा. बीआर आंबेडकर की कांसे की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे कृषि कानून विरोधियों को पुलिस ने नेहरू पार्क व इसके आसपास से गिरफ्तार कर लिया। कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनपर शांति भंग की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। देर शाम उनको एसडीएम रविंद्र यादव की कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जमानत मिल गई है।

नेहरू पार्क में हुए थे एकत्रित

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष समय सिंह के नेतृत्व में कृषि कानून विरोधी 8-10 कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक के निकट स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में एकत्रित हुए थे। सभी कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई। मौके पर पहुंची माडल टाउन थाना पुलिस ने पार्क को चारों तरफ से घेरना शुरू किया तो कई कार्यकर्ता वहां से भाग खड़े हुए। 

पुलिस ने न सिर्फ पार्क में से बल्कि इधर-उधर भागे लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में जिलाध्यक्ष समय सिंह, भाकियू (टिकैत) के प्रदेश महासचिव रामकिशन महलावत, अशोक, दीपचंद, राजेंद्र, मुकेश, राजेंद्र, नवीन, राजेश शर्मा व ईश्वर महलावत को गिरफ्तार कर लिया था।

भारी पुलिस बल की रही तैनाती

दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम को देखते हुए सिर्फ आंबेडकर चौक के आसपास ही नहीं बल्कि शहर भर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस हर अनजान चेहरे से भी पूछताछ में जुटी थी। उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफलतापूर्वक बिना किसी विघ्न के संपन्न कराना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती थी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।