विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में जलनिकासी ठप, 7 करोड़ की सड़क टूटने की कगार पर; हजारों लोग परेशान

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:12 PM (IST)

रेवाड़ी के नंदरामपुर बास गांव में पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान हैं। सात करोड़ की लागत से बनी सड़क पर दूषित पानी जमा होने से वह टूटने लगी है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।

नंदरामपुर बास गांव से जडथल को जोडने वाले मार्ग पर भरा गांव का गंदा पानी। जागरण

नंदरामपुर बास गांव से जडथल को जोडने वाले मार्ग पर भरा गांव का गंदा पानी। जागरण

HighLights

  1. नंदरामपुर बास में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं।

  2. सात करोड़ की लागत से बनी सड़क पर दूषित पानी जमा।

  3. ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थाई समाधान की मांग की।

संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। रेवाड़ी के गांव नंदरामपुर बास में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधे गांव का दूषित पानी सड़क पर जमा हो रहा है।

करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई सड़क पर जलभराव होने से अब सड़क भी टूटने लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, गांव नंदरामपुर बास का पानी पहले जोड़ में जाता था। जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण आए दिन गांव की गलियों में पानी जमा रहता था।

इस समस्या को देखते हुए करीब पांच साल पहले तत्कालीन सरपंच ने आधे गांव के पानी को जोहड़ में भेजने और बाकी पानी की निकासी के लिए अलग नाला बनाने की योजना तैयार की थी। इस नाले के जरिए पानी को साहबी नदी तक पहुंचाया जाना था।

स्थाई समाधान नहीं हो पाया

बता दें कि गांव से जोड़ने वाले मार्ग से आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का आवागमन होता है। अब जलभराव के चलते लोग परेशान है। गांव में पानी निकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए दो बार लोग विधायक डा कृष्ण से मिल चुके है, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।

मेरे कार्यकाल से पहले नाला बनाया गया था। नाले की निकासी नहीं है। पानी सड़क पर जमा हो रहा है। कई बार पंचायत में इसको लेकर बैठक हो चुकी है, लेकिन स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। - लक्ष्मी मीणा, सरपंच, ग्राम पंचायत नंदरामपुर बास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।