लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट, रेवाड़ी की 70000 महिलाओं को सत्यापित करनी होगी DOB
लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ पाने के लिए हरियाणा की लगभग दो लाख महिलाओं को अपनी जन्मतिथि सत्यापित करानी होगी, जिसमें रेवाड़ी की 7308 महिलाएं शामिल हैं।
-1795606215047_m.webp)
डॉ. सतीश खोला, स्टेट कोआर्डिनेटर परिवार पहचान प्राधिकरण। जागरण
HighLights
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जन्मतिथि सत्यापन आवश्यक।
हरियाणा में दो लाख महिलाओं का सत्यापन लंबित।
रेवाड़ी में 7308 महिलाओं को लाभ मिलेगा।
गोबिंद सिंह, रेवाड़ी। प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाओं को अपनी जन्मतिथि सत्यापित करानी होगी। प्रदेशभर में करीब दो लाख महिलाओं की जन्मतिथि का सत्यापन लंबित है।
इनमें रेवाड़ी जिले की 7308 महिलाएं शामिल हैं। जन्मतिथि सत्यापित होने के बाद ही उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। सेवा विभाग की ओर से पात्र महिलाओं को एसएमएस भेजे गए हैं।
वहीं, संदेश में दिए निर्देशों के अनुसार उन्हें जन्मतिथि से संबंधित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कराना होगा। इसके बाद क्रिड विभाग परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि का सत्यापन करेगा। कई महिलाओं की जन्मतिथि परिवार पहचान पत्र में दर्ज है, लेकिन उसका सत्यापन नहीं हुआ है।
योजना के लिए आयु पात्रता जन्मतिथि के आधार पर तय होती है। सत्यापन के बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा और लाभ भी नहीं मिलेगा।
यमुनानगर में 10130 आवेदन लंबित
वहीं, प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 1,98,707 महिलाओं के जन्मतिथि सत्यापन के आवेदन लंबित हैं। जींद में सबसे अधिक 13884 आवेदन लंबित हैं। पलवल में 13349, करनाल में 12696, सोनीपत में 11569, भिवानी में 11031 और यमुनानगर में 10130 आवेदन लंबित हैं।
पंचकूला में 5460 आवेदन लंबित
अंबाला में 7522, झज्जर में 7265, रेवाड़ी में 7308, हिसार में 7051, महेंद्रगढ़ में 6871, नूंह में 7398, कुरुक्षेत्र में 7323, फतेहाबाद में 8814, गुरुग्राम में 8465, कैथल में 8582, पानीपत में 8478, रोहतक में 8253, सिरसा में 9472, फरीदाबाद में 9730, हांसी में 4587, चरखी दादरी में 3469 और पंचकूला में 5460 आवेदन लंबित हैं।
महिलाओं को एसएमएस में दिए लिंक या निर्देशों के अनुसार जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट या जन्मतिथि से जुड़ा अन्य प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
जांच के बाद क्रिड विभाग परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि सत्यापित करेगा। ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत होने पर महिलाएं नजदीकी सीएससी, अटल सेवा केंद्र या संबंधित विभाग के कार्यालय से मदद ले सकती हैं।
जिन महिलाओं को जन्मतिथि सत्यापन के संबंध में एसएमएस मिला है, वे प्रमाणित दस्तावेज निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाएं। सही जानकारी देना और आवश्यक प्रमाण उपलब्ध कराना जरूरी है। - डॉ. सतीश खोला, स्टेट कोआर्डिनेटर परिवार पहचान प्राधिकरण