विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लाडो लक्ष्मी योजना: 52 हजार महिलाओं को मिलेगी 2100 रुपये पेंशन, आवेदन से पहले अपडेट करें ये 3 डॉक्यूमेंट्स

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:05 PM (GMT+05:30)

रेवाड़ी में लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने बैंक खाते और जन्मतिथि को परिवार पहचान पत्र में सत्यापित करवाना होगा।

योजना के तहत अबतक 10 हजार से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन

योजना के तहत अबतक 10 हजार से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन

HighLights

  1. बैंक खाता और जन्मतिथि सत्यापित कराना अनिवार्य है।

  2. आधार से बैंक खाता लिंक, पीपीपी में जन्मतिथि सही करें।

  3. रेवाड़ी में 52 हजार महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपने दस्तावेजों को दुरुस्त करना होगा।

बैंक खाता और जन्मतिथि वेरिफाई नहीं होने पर योजना का लाभ अटक सकता है।आवेदन करने से पहले महिलाओं को परिवार पहचान पत्र में सबसे पहले परिवार की वार्षिक आया के साथ ही अपने बैंक खाते को आधार से लिंक और जन्मतिथि को सही करवा लें।

52 हजार महिलाओं को योजना का लाभ

जिले में लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण में करीब 52 हजार महिलाओं को योजना का लाभ मिलना है। योजना के तहत अभी तक दस हजार से अधिक महिलाएं पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर चुकी हैं। विभाग की तरफ से इन आवेदनों की जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार आनलाइन आवेदन वेरिफाई होने के बाद विभाग की तरफ से पेंशन आइडी जारी की जाएगी। पेंशन आइडी जारी होते ही विभाग की तरफ से योजना के तहत लाभ शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन कई महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं और कई के दस्तावेजों में जन्मतिथि अलग-अलग है, जिसके कारण वेरिफिकेशन में दिक्कत आ रही है।

कितनी महिलाएं ले रही हैं योजना का लाभ?

लाडो लक्ष्मी योजना के पहले चरण में जिले में करीब 18 हजार महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं। उन्हें हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

दूसरे चरण में आवेदन प्रक्रिया तेज हो गई है।जिन महिलाओं के आवेदन में त्रुटि पाई जाएगी, उन्हें पोर्टल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा, ताकि वह समय रहते उसे ठीक कर सकें। महिलाओं को सलाह दी गई है कि वह अपने बैंक में जाकर खाता एक्टिव रखें और आधार सीडिंग जरूर करवाएं।

लाडो लक्ष्मी योजना में पात्र महिलाओं को आवेदन करने से पहले पीपीपी में जन्मतिथि, बैंक अकाउंट व परिवार की वार्षिक आय सत्यापित है या नहीं इसकी जांच करानी चाहिए। अगर सत्यापित नहीं है तो सत्यापित कराने के बाद आवेदन करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न आए।

- डा. सतीश खोला, स्टेट कोआर्डिनेटर परिवार पहचान पत्र

यह भी पढ़ें- लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा अपडेट, हरियाणा में अब इन महिलाओं के खाते में भी हर महीने आएंगे 2100 रुपये

यह भी पढ़ें- हरियाणा: जींद में लाडो लक्ष्मी योजना-2 के तहत 72000 महिलाएं एलिजिबल, क्या है पात्रता; कैसे करें अप्लाई? जानें सबकुछ