लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा अपडेट, हरियाणा में अब इन महिलाओं के खाते में भी हर महीने आएंगे 2100 रुपये
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया गया है, जिससे 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को लाभ मिलेगा।

1.80 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ।
HighLights
योजना का दायरा 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय तक बढ़ा।
पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता।
दूसरे चरण के लिए पंजीकरण 17 सितंबर से शुरू, लाभ हेतु आवेदन करें।
जागरण संवाददाता, पानीपत। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है, जिससे 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा।
हर माह पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जाएगी। योजना के दूसरे चरण के लिए नए लाभार्थियों का पंजीकरण 17 सितंबर से शुरू हो चुका है।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जोड़ने का माध्यम है।
सेवा सेतु शिविरों में विशेष स्टाल और हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाओं को पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
