विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AC-WiFi और कई खास सुविधाएं... रेवाड़ी में ई-लाइब्रेरी की लॉन्चिंग; छात्रों की हो गई बल्ले-बल्ले

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:06 PM (GMT+05:30)

रेवाड़ी के कोसली में पूर्व मंत्री राव रामनारायण की स्मृति में एक ई-पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। यह पुस्तकालय शिक्षा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देगा, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों की मदद करेगा।

कोसली में ई-पुस्तकालय का शुभारंभ करते एसडीएम विजय कुमार यादव। जागरण

कोसली में ई-पुस्तकालय का शुभारंभ करते एसडीएम विजय कुमार यादव। जागरण

HighLights

  1. कोसली, रेवाड़ी में ई-पुस्तकालय का भव्य लोकार्पण किया गया।

  2. शिक्षा और ग्रामीण विकास को मिलेगा नया आयाम।

  3. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद।

संवाद सहयोगी, कोसली (रेवाड़ी)। रेवाड़ी के कोसली में शिक्षा और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की पहल के तहत एवं शिक्षा प्रेमी पूर्व मंत्री स्व. राव रामनारायण की स्मृति में स्थापित ई-पुस्तकालय का लोकार्पण शुक्रवार को एसडीएम विजय कुमार यादव ने किया।

ग्रामीण क्षेत्रीय एजुकेशन सोसायटी व ग्रामीण उत्थान- भारत निर्माण संस्था के सौजन्य से महंत शिवपुरी महाराज के सानिध्य तथा मेजर डॉ. टीसी राव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रीय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष संजय यादव एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि डीएसपी विद्यानंद व मुख्य वक्ता डॉ. लाज कौशल मौजूद रही।

इस मौके पर प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें क्षेत्र के बुजुर्गों, प्रतिभाओं व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय कोसली की प्राचार्या डॉ. लाज कौशल ने कहा कि ई-पुस्तकालय से गांव व क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

पुस्तकालय में 60 सीटें

लाइब्रेरी की स्थापना मेजर डॉ. टीसी राव द्वारा की गई है। पुस्तकालय में 60 सीटें हैं और एसी, वाई-फाई, पुस्तकें और स्टेशनरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस मौके पर डॉ. टीसी राव द्वारा लिखित पुस्तक गुरूकुल शिक्षा और 'वन नेशन, वन इलेक्शन, वन एजुकेशन' का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में कोसली गांव के सरपंच रामकिशन जांगड़ा, सज्जन सिंह यादव, डॉ. प्रीति धनखड़, प्रिंसिपल सुनील यादव, ओमप्रकाश डाबला, कैप्टन सुभाष यादव एडवोकेट, डा जयभगवान भारद्वाज, सूबेदार अमरसिंह यादव, सूबेदार महेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।