विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बव्वा गांव में धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान, सांस लेना हुआ मुश्किल

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:51 PM (IST)

कोसली के बव्वा गांव में मिट्टी की ढुलाई से उड़ रही धूल ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। ...और पढ़ें

बव्वा गांव में धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान ( एआई जेनरेटेड इमेज )

बव्वा गांव में धूल के गुबार से ग्रामीण परेशान ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. मिट्टी ढुलाई से उड़ती धूल ने ग्रामीणों को किया परेशान।

  2. बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में हो रही तकलीफ।

  3. ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रैक्टर संचालन रोकने की मांग की।

संवाद सहयोगी, कोसली। कोसली उपमंडल के गांव बव्वा में रास्ते में उड़ती धूल के गुब्बार ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है।

गाहड़ा रोड के भट्ठे पर सीहोर रोड़ के खेतों से मिट्टी की खोदाई कर रोजाना ट्रैक्टरों के जरिए ढुलाई की जा रही है।

सड़कों पर उड़ रहे धूल से लोगों को परेशानी

क्षमता से अधिक मिट्टी लादकर दौड़ रहे इन ट्रैक्टरों के कारण पूरी सड़क पर मिट्टी बिखर रही है, जिससे उठने वाली धूल से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ महीने से लगातार मिट्टी की ढुलाई का कार्य जारी है। इस समय दीपावली का त्योहार नजदीक है और लोग अपने घरों की साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। लेकिन सड़कों से उड़ती धूल सीधे लोगों के घरों में समा रही है।

बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में तकलीफ

इससे सफाई का सारा काम बेकार साबित हो रहा है। अत्यधिक धूल के कारण गांव के बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार भारी लोड लेकर गुजरने वाले इन ट्रैक्टरों की वजह से गांव का मुख्य रास्ता भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। परेशान ग्रामीणों ने जिला व उपमंडल प्रशासन से गुहार लगाते हुए इन ट्रैक्टरों के संचालन को तुरंत प्रभाव से बंद करवाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: रामबन में गोवंश तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 263 पशु कराए मुक्त; 5 दिन में 17 मामले दर्ज