Move to Jagran APP

तापमान बढ़ा ठिठुरन से मिली राहत

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: पिछले चार दिनों से मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ो

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 06:20 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 06:20 PM (IST)
तापमान बढ़ा ठिठुरन से मिली राहत
तापमान बढ़ा ठिठुरन से मिली राहत

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: पिछले चार दिनों से मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दो माह बाद अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा। रविवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान बढ़ने से बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले पिछले साल 27 नवंबर को अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस था। दिसंबर माह में एक, दो व चार तारीख को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान में कमी आने के साथ सर्दी के तेवर तीखे होते गए। इस माह की बात की जाए तो दो जनवरी को अधिकतम तापमान 23, 12 व 18 जनवरी को 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ रहा तापमान:

जिला में पिछले चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक बढ़ रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि अधिकतम तापमान 25 तथा न्यूनतम 7 से अधिक रहता है तो गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। अभी कोई नुकसान नहीं है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बारिश होती है तो गेहूं और सरसों को फायदा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.