ससुराल में हुआ राज्यपाल प्रो. मुखी का भव्य स्वागत
असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी बृहस्पतिवार को रेवाड़ी के सेक्टर-तीन स्थित अपनी ससुराल में पहुंचे। ससुराल में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वे यहां पर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी के स्वागत की तैयारियां चल रही थी। भाजपा के पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी बृहस्पतिवार को रेवाड़ी के सेक्टर-तीन स्थित भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर के घर पहुंचे। बहनोई के घर आगमन पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओपी ग्रोवर तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। ससुराल में स्वागत से महामहिम अभिभूत नजर आए।
असम के राज्यपाल बनने के बाद उनका पहली बार ससुराल में आना हुआ था। उन्होंने एक ओर जहां अपने कॉलेज केजमाने के दोस्तों से मुलाकात की, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में उनका चुनाव प्रबंधन संभालने रेवाड़ी से जाने वाले लोगों से भी मुलाकात की। प्रो. मुखी ने यहां के केएलपी कॉलेज में लगभग एक वर्ष तक विद्यार्थियों को पढ़ाया था। इसके बाद ही उनका राजनीति में पदार्पण हुआ था। अर¨वद यादव से प्रो. मुखी की विशेष निकटता है। दिल्ली में प्रो. मुखी ने जब भी विधानसभा का चुनाव लड़ा तब अर¨वद यादव हर बार वहां पहुंचे।
प्रो. मुखी ने पहले अपने वयोवृद्ध साले ओपी ग्रोवर के साथ पारिवारिक बातें की। इसके बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र निगरानी समिति के चेयरमैन लक्ष्मण ¨सह यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रत्नेश बंसल, मीडिया विभाग के सह संयोजक महाबीर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. हरीश यादव, जिला महामंत्री प्रीतम चौहान, आनंद स्वरूप डाटा, पीएन भार्गव, श्रीनिवास शास्त्री, बीरबल वर्मा व कई अन्य लोग मौजूद थे। शास्त्री ने कहा कि अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल रहते हुए जब रेवाड़ी से वीर सावरकर मंच के पदाधिकारी वहां गए थे तो प्रो. मुखी ने उनके लिए विशेष व्यवस्था की थी। सुनील ग्रोवर व अनिल ग्रोवर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।