रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: 5 जोड़ी ट्रेनों में बढ़े 10 डिब्बे, अजमेर-जम्मूतवी का बदला समय
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों में 10 अतिरिक्त डिब्बे अस्थायी रूप से बढ़ाए हैं। साथ ही, अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन को री-शेड्यूल भी किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर (AI-Generated image)
HighLights
पांच जोड़ी ट्रेनों में 10 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए
अतिरिक्त यात्री यातायात के कारण रेलवे का यह फैसला
अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन 13 घंटे की देरी से रवाना होगी
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पांच जोड़ी ट्रेनों में 10 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेन नंबर 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 17 से 31 अक्टूबर तक व अमृतसर से 18 अक्टूबर से एक नवंबर तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया है।
अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में हुए बदलाव
ट्रेन नंबर 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 17 से 31 अक्टूबर तक व अमृतसर से 18 अक्टूबर से एक नवंबर तक एक द्वितीय शयनयान डिब्बा बढ़ाया है। ट्रेन नंबर 19625/19626, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस- अजमेर ट्रेन में अजमेर से 18 अक्टूबर को एवं बांद्रा टर्मिनस से 19 अक्टूबर को केवल एक ट्रिप के लिए एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
ट्रेन नंबर 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर ट्रेन में जोधपुर से 16 से 31 अक्टूबर तक एवं इंदौर से तीन नवंबर तक दो द्वितीय शयनयान व तीन साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की है।
/B13 घंटे देरी से रवाना होगी अजमेर- अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन:/B
लिंक रैक में देरी के कारण ट्रेन नंबर 12413 अजमेर-जम्मूतवी री शेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन मंगलवार को अजमेर से अपने निर्धारित समय दो बजकर 10 मिनट पर रवाना होने के बजाय 13 घंटे की देरी से 14 अक्टूबर को तीन बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी।
