यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डीटीपी ने नंदरामपुरबास में तोड़े अवैध निर्माण
जिला नगर योजनाकार ने गांव नंदरामपुरबास में करीब एक एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में किए गए ...और पढ़ें

संस, धारूहेड़ा: जिला नगर योजनाकार ने गांव नंदरामपुरबास में करीब एक एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में किए गए अवैध निर्माण को गिराया गया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीटीपी धर्मबीर खत्री अपनी टीम के साथ नंदरामपुर बास पहुंचे तथा गांव के बाहर खेतों में एक एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में आठ डीपीसी और एक मकान को तोड़ दिया गया। डीटीपी ने कहा कि बार-बार लोगों को अपील की जा रही है कि इस किसी के बहकावे में आकर प्लाट नहीं खरीदें। बिना विभाग की अनुमति काटी जा रही कालोनियां अवैध हैं तथा इन्हें कभी भी तोड़ा जा सकता है। अवैध बसाई गई कालोनी वाले को पहले भी नोटिस दिया गया, लेकिन इसके बावजूद निर्माण जारी रहा।
पशुपालन विभाग ने घटाल में किया टीकाकरण
संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा: पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं में होने वाले मुंह-खुर रोग से बचाव के लिए कस्बे में टीकाकरण अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में, विभाग की तरफ से गांव घटाल में अभियान चलाते हुए 100 से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया गया। पशुपालन विभाग धारूहेड़ा के प्रभारी डा. धर्मपाल पूनियां ने कहा कि मौजूदा मौसम में पशुओं में मुंह-खुर रोग होने की संभावना रहती है इसलिए इसे बचाव के लिए टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि 17 और 18 नवंबर को गांव जोनियावास में पशुओं को टीके लगाए जाएंगे। आइजीयू में यूएमसी केसों की सुनवाई 23 को
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की परीक्षा शाखा द्वारा 23 नवंबर को यूएसी केसों की सुनवाई की जाएगी। इसमें मार्च/अप्रैल 2021 में आयोजित की गई स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की प्रथम, तृतीय, पांचवें, सातवें और नौंवे सेमेस्टर तथा जुलाई/अगस्त 2021 में द्वितीय, चतुर्थ, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर की परीक्षा और अक्टूबर 2021 में आयोजित की गई। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को अनुचित साधनों के प्रयोग के मामलों (यूएमसी) में सम्मिलित पाया गया था, को शामिल किया जाएगा। इन विद्यार्थियों की यूएमसी केसों की सुनवाई परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में 23 नवंबर को सुबह 11 बजे की जाएगी।
