डीएसपी कनीना की हृदयगति रुकने से मौत
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: यहां के माडल टाउन एक्सटेंशन में रह रहे कनीना उपमंडल के पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार की बुधवार को मौत हो गई। डॉक्टरों के तीन सदस्यीय बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस सम्मान के साथ पैतृक गांव मंदौला में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान दक्षिण रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव, रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व महेंद्रगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी मौत का कारण हृदयघात माना जा रहा है।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: माडल टाउन एक्सटेंशन में रह रहे कनीना उपमंडल के पुलिस उप अधीक्षक विनोद कुमार की बुधवार को मौत हो गई। डॉक्टरों के तीन सदस्यीय बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस सम्मान के साथ पैतृक गांव मंदौला में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है।
डीएसपी विनोद कुमार कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने चिकित्सा अवकाश लिया था। दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार को वह घर लौटे थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वे बाथरूम से बाहर आते समय अचानक गिर गए। उन्हें परिजन अस्पताल में लेकर गए,परंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व डीएसपी सतपाल यादव मौके पर पहुंचे। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के पैनल ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया। विनोद कुमार का गांव मंदौला में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में पत्नी के अतिरिक्त दो बेटी व एक बेटा है। उनके बेटे विशाल ने मुखाग्नि दी। पुलिस के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार में दक्षिण रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव, रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, महेंद्रगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, एसडीएम रेवाड़ी जितेंद्र कुमार, एसडीएम कनीना अभिषेक मीणा, महेंद्रगढ़ डीएसपी महेश कुमार, डीएसपी सतपाल यादव, कोसली डीएसपी अनिल कुमार, पूर्व विधायक नरेश कुमार, डॉ. टीसी राव, सेक्टर-3 आरडब्ल्यूए के प्रधान सर्वसुख सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।