'छठ पूजा की धूम', धारूहेड़ा में तैयार हो रहे 16 से ज्यादा कृत्रिम घाट; महिलाओं के साथ पुरुष और बच्चे भी जुटे
धारूहेड़ा में छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जहां विभिन्न संगठनों द्वारा 16 से अधिक कृत्रिम घाट ...और पढ़ें
-1792853822206_v-1794049427945_m.webp)
AI जनरेटेड इमेज
HighLights
धारूहेड़ा में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर।
विभिन्न स्थानों पर 16 से अधिक कृत्रिम घाट बन रहे।
छठ महापर्व आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक।
संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। औद्योगिक क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। विभिन्न संगठनों की ओर कृत्रिम घाटों को सजाने संवारने का काम जोर-शोर से चल रहा है। छठ महापर्व को लेकर लोग उत्साहित हैं और रीति रिवाज से इस त्योहार को मनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को घटाल की कर्णकुंज में घाट की सफाई की गई।धारूहेड़ा क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर 16 से ज्यादा कृत्रिम घाटों का निर्माण जारी है। पूजा स्थल पर टैंट लगाकर सजाया जा रहा है। छठ पर्व में पहले उनकी महिलाएं ही भाग लेती थी, लेकिन अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुष व बच्चों की भी भागीदारी बढ़ रही है।
पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भरत तोंगड ने बताया कि शुक्रवार को घाट बनाने के लिए सफाई अभियान चलया गया। पिछले 20 वर्षों से यहां पर छठ पर्व मनाया जाता हैं। आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
पूर्वांचल के लोगों के प्रमुख त्योहार को लेकर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने छठ घाटों को तैयार करना शुरू कर दिया है। शहर में कई स्थानों पर स्थायी और कृत्रिम घाट बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु छठी मैया और सूर्यदेव की आराधना करेंगे।
यहां पर बनाए जाएंगे घाट
बास रोड पर नीलगिरी कालोनी, संतोष कालोनी, राम नगर, शिव नगर, आजाद नगर, सेक्टर चार व छह, गुर्जर घटाल, कर्ण कुंज, कापड़ीवास, मालपुरा में सामूहिक रूप से अर्घ्य देने के लिए कृत्रिम घाट तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा कई कालोनियों में भी छोटे-छोटे घाट तैयार किए जा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।