दिल्ली प्रदर्शन का ट्रेनों पर दिखा असर, रेवाड़ी में 6 ट्रेनें रद, खाली रहा जंक्शन
दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण रविवार को रेवाड़ी से चलने वाली छह ट्रेनें रद रहीं, जिससे जंक्शन पर यात्रियों की संख्या न के बराबर रही।
-1791739568281_m.webp)
सूना नजर आया रेवाड़ी जंक्शन, जागरण।
HighLights
दिल्ली प्रदर्शन के कारण रेवाड़ी की छह ट्रेनें रद्द।
कई लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं जंक्शन।
रेवाड़ी जंक्शन पर यात्रियों की संख्या न के बराबर।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण रविवार को भी रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली छह ट्रेनें रद रही है। वहीं लंबी दूरी की काफी ट्रेनें सुबह के समय देरी से जंक्शन पर पहुंची। हालांकि रविवार का दिन और ट्रेनों के रद होने की जानकारी होने के कारण यात्रियों की संख्या जंक्शन पर न के बराबर रही।
दअरसल, रविवार को गाड़ी संख्या 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज ट्रेन सिरसा-रेवाड़ी के बीच रद रही। इस ट्रेन का संचालक रेवाड़ी-तिलक ब्रिज के बीच हुआ। वहीं गाड़ी संख्या 54310 हिसार-दिल्ली ट्रेन रेवाड़ी-दिल्ली के बीच ही चली। इसी प्रकार लिंक रेक में देरी के कारण अजमेर-जम्मूतवी 10 घंटे की देरी से चली।
दो ट्रेनें कल भी रहेंगी रद
रेलवे के अनुसार, रविवार को गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-सातरोड, गाड़ी संख्या 54086, सातरोड-दिल्ली ट्रेन सातरोड- रेवाड़ी के बीच रद रही। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार, गाड़ी संख्या 54044, हिसार-जींद कल यानी 12 अक्टूबर को रद रहेगी।
गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली- हिसार रविवार को रद रही। गाड़ी संख्या 54316, हिसार-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54315, रेवाड़ी-हिसार, गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली सोमवार को रद रहेगी।
ट्रेनें रद होने से यात्रियों को परेशानी
बता दें कि शनिवार को रेवाड़ी के रास्ते दिल्ली जाने वाली करीब 25 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद रही थी। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
रविवार सुबह रेवाड़ी जंक्शन पहुंचने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से पहुंची। रेवाड़ी से महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्टेशन के लिए प्रतिदिन दर्जनभर ट्रेनें रवाना होती हैं।
