विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में 210 नए राशन डिपो के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित; 10 नवंबर तक मौका

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:55 PM (IST)

रेवाड़ी जिले में 210 नए राशन डिपो के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 33 प्रतिशत डिपो ...और पढ़ें

33 प्रतिशत डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित। AI जनरेटेड

33 प्रतिशत डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित। AI जनरेटेड

HighLights

  1. रेवाड़ी में 210 नए राशन डिपो के लिए आवेदन शुरू।

  2. कुल डिपो में से 33% महिलाओं के लिए आरक्षित।

  3. आवेदन 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक ऑनलाइन होंगे।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जिले में नए राशन डिपो के लिए शनिवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। रेवाड़ी जिले में 210 नए डिपो के लिए आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

जिले में पहले से 234 डिपो संचालित हैं। नए डिपो खुलने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मजबूत होगी। विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने पोर्टल खोल दिया है।इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नए डिपो के आवंटन में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कुल 210 डिपो में से 33 प्रतिशत डिपो महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

21 से 45 होनी चाहिए आवेदक की आयु

आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह कम से कम 12वीं पास होना चाहिए। आवेदक उसी वार्ड या गांव का निवासी होना चाहिए, जहां के लिए डिपो का लाइसेंस मांगा गया है। साथ ही आवेदक के पास डिपो चलाने के लिए पर्याप्त स्थान भी होना जरूरी है।

आवेदन के बाद विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाएगी और मेरिट के आधार पर डिपो का आवंटन किया जाएगा। जिले में कई गांवों और शहरी क्षेत्रों में आबादी के हिसाब से डिपो की कमी थी, जिसको देखते हुए नए डिपो की मंजूरी दी गई है।

नए डिपो खुलने से नहीं जाना पड़ेगा दूर

नए डिपो खुलने से लोगों को राशन लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। वहीं महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इच्छुक आवेदक अंतिम तिथि से पहले अपने सभी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।