विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिक्स सम्मेलन का ट्रेनों पर असर, कई के बदले रूट और कुछ कैंसिल; देखें पूरी लिस्ट

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:02 PM (IST)

रेलवे ने दिल्ली मंडल पर तकनीकी कारणों से 12 और 13 सितंबर को कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव ...और पढ़ें

कई ट्रेनें रद।

कई ट्रेनें रद।

HighLights

  1. तकनीकी कारणों से दिल्ली मंडल पर ट्रेन संचालन में बदलाव।

  2. 12 और 13 सितंबर को कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द।

  3. कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित, यात्रियों को होगी परेशानी।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेलवे ने दिल्ली मंडल पर तकनीकी कारणों से कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन नंबर 14737, भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेन 12 एवं 13 सितंबर को भिवानी से चलकर शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात शकूरबस्ती - तिलक ब्रिज के बीच रद रहेगी।

ट्रेन नंबर 14738, तिलक ब्रिज -भिवानी ट्रेन भी 12 एवं 13 सितंबर को तिलक ब्रिज के स्थान पर शकूरबस्ती से चलेगी। तिलक ब्रिज- शकूरबस्ती के बीच रद रहेगी।

ट्रेन नंबर 14727, श्रीगंगानगर -तिलक ब्रिज ट्रेन 13 सितंबर को श्रीगंगानगर से चलकर रेवाड़ी से होते हुए नई दिल्ली तक ही संचालित होगी। नई दिल्ली- तिलक ब्रिज के बीच रद रहेगी।

ट्रेन नंबर 15307 तिलक ब्रिज -सिरसा ट्रेन शनिवार को तिलक ब्रिज के स्थान पर नई दिल्ली से संचालित होगी अर्थात तिलक ब्रिज-नई दिल्ली के बीच रद रहेगी।

मेरठ कैंट- श्रीगंगानगर ट्रेन के मार्ग परिवर्तित किए

ट्रेन नंबर 14030, मेरठ कैंट- श्रीगंगानगर ट्रेन 13 सितंबर को मेरठ कैंट से चलकर परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जंक्शन एवं दिल्ली किशनगंज होकर जाएगी।

ट्रेन नंबर 54411 रेवाड़ी -मेरठ कैंट ट्रेन 12 सितंबर को रेवाड़ी से चलकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा एवं साहिबाबाद होकर संचालित होगी।

यह भी पढ़ें- यात्री कृपया ध्यान दें! गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से 18 ट्रेनें 10 दिन तक रहेंगी रद, देखें पूरी लिस्ट