नौसिखिया है भाजपा सरकार: कैप्टन
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव ने वर्त
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ¨सह यादव ने वर्तमान सरकार को नौसिखिया बताया। वे बुधवार को बावल विधानसभा के गांव भवाडी, करनावास, ड्योढई, लालपुर आदि गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार को यह भी नहीं पता कि किस महकमे से क्या काम करवाना चाहिए। उन्होंने ओवरलोड डंपर द्वारा जेई की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जेई की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार है क्योकि बिना सरकार की शह से ओवरलोड वाहन चल ही नहीं सकते। ओवरलोड को रोकने का काम पुलिस का है न कि इंजीनियरों का। सरकार को तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। जेई एसोसिएशन व परिवार की सभी मांगों को सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही वारदातों ने सरकार की पोल खोल दी है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा हवा हवाई है। इस सरकार को तुरंत बदलने का समय आ गया है। इससे पहले गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आम आदमी की आवाज बुलंद करने वाली पार्टी बताया। इस मौके पर कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।