Move to Jagran APP

सर्द हवा के बीच ठंड ने दी दस्तक

मौसम में बदलाव आना आरंभ हो गया है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में ही सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ने लगा है। रविवार को जहां ग्रामीण क्षेत्रों में हल्के धुंध छाया वहीं सोमवार को हवा चलने से ठंड का अहसास होने लगा। लोगों ने संदूक से गर्म कपड़े निकालने आरंभ कर दिए हैं। शिक्षण संस्थानों का भी समय सारणी में बदलाव होने लगा है। अधिकांश निजी स्कूलों ने सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच का समय कर दिया है। सरकारी स्कूल अभी पुराने समय पर चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 07:20 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 07:20 PM (IST)
सर्द हवा के बीच ठंड ने दी दस्तक
सर्द हवा के बीच ठंड ने दी दस्तक

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : मौसम में बदलाव आना आरंभ हो गया है। नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ने लगा है। रविवार को जहां ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की धुंध छाई थी, वहीं सोमवार को सर्द हवाओं ने एकदम से मौसम बदल दिया। सुबह घर से निकलते ही लोगों को ठिठुरन चढ़ने लगी तो गर्म कपड़े भी निकल आए। स्कूल जाने वाले बच्चे भी स्वेटर पहनकर ही गए। शिक्षण संस्थानों का भी समय सारणी में बदलाव होने लगा है। अधिकांश निजी स्कूलों ने सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच का समय कर दिया है। सरकारी स्कूल अभी पुराने समय पर चल रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। तापमान में रहा उतार-चढ़ाव

loksabha election banner

नवंबर का प्रथम सप्ताह उतार चढ़ाव भरा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में साढ़े छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। दिवाली के दौरान आतिशबाजी से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

5 नवंबर 25.0 9.0

4 नवंबर 27.5 15.5

3 नवंबर 33.5 16.0

2 नवंबर 34.5 14.5

1 नवंबर 31.4 13.5

----

बदलते मौसम में हृदय और सांस के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम में ऐसे मरीजों को सुबह जल्दी घूमने निकलने से बचना चाहिए। ठंडे खानपान और पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। संतुलित खानपान के साथ गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

- डॉ. अभय कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं निदेशक मार्स अस्पताल।

--

इस मौसम में सभी लोगों को बाजार में खुले में बिकने वाले खानपान का प्रयोग करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय हो सकता है। घर पर बना ताजा भोजन का सेवन करना चाहिए। फ्रीज में रखे ठंडे पेय व खाद्य सामग्रियों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस मौसम में साग सब्जी और फल का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए।

- डॉ. अनुराग यादव, आयुर्वेद विशेषज्ञ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.