हादसों को आमंत्रण दे रहा टूटा जाल
नंदरामपुर बास रोड से प्रजापति मोहल्ले की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग का टूटा जाल हादसों को आमंत्रण दे रहा है।
संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा : नंदरामपुर बास रोड से प्रजापति मोहल्ले की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच बने नाले पर लगाया जाल कई महीनों से टूटा हुआ है। जिसके कारण हर समय हादसों का भय बना रहता है। इस बारे में नपा को शिकायत देने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। इसे समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो कोई हादसा हो सकता है।
इस बाबत स्थानीय निवासी राजेश सैनी की ओर से नपा को शिकायत दी गई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि यह काफी व्यस्त मार्ग है तथा यहां से दोपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल भी लोग गुजरते हैं। जाल टूटा होने के चलते हर समय बच्चों व पशुओं के पैर फंसने का भय बना रहता है। दो दिन पहले एक गोवंश का पैर भी इस जाल में फंस गया था। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे निकाला था। उस समय भी नपा अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया गया था लेकिन समाधान नहीं किया गया। पहीं नपा अवर अभियंता हरीश यादव ने कहा कि शिकायत मिल चुकी है। जल्द ही टूटे हुए जाल को बदलवा दिया जाएगा।