हर बूथ पर दो प्रहरी बनाएगा भाजपा किसान मोर्चा
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हर बूथ पर दो-दो किसान बूथ प्रहर
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी:
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हर बूथ पर दो-दो किसान बूथ प्रहरी बनाएगी। ये सभी अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने का काम करेंगे। यह निर्णय किसान मोर्चा की सेक्टर 5 में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में जिले के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यदेव यादव ने की जबकि विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव सतीश शर्मा व मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरदयाल नम्बरदार ने हिस्सा लिया।
बैठक में गुरदयाल नम्बरदार ने कहा कि सरकार द्वारा बाजरे की खरीद बहुत ही व्यवस्थित तरीके से की गई इससे क्षेत्र का किसान खुश है। जिला प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया की बूथ प्रहरी बनाने के बाद दिसम्बर में जिला किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों में जाटूसाना मंडल की जिम्मेदारी ढीलू नम्बरदार जिला सचिव, रेवाड़ी मंडल की प्रवेश यादव, डहीना मंडल की रामनिवास छबुआ उपाध्यक्ष, धारुहेडा मंडल की हरेंदर यादव, बीकानेर मंडल की संजय चौहान, बावल मंडल की बाबूलाल छाबड़ी, गढ़ीबोलनी मंडल की चौधरी हीरा लाल, खोल मंडल की नवीन शर्मा, नाहड़ मंडल की जिम्मेदारी धर्मेश यादव को सौंपी गई है। बैठक में
आगामी 18 नवम्बर को होने वाली मुख्यमंत्री की रैली को लेकर जिम्मेवारी भी सौंपी गई। बैठक में बावल मंडल अध्यक्ष चौधरी मीर ¨सह, रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष किशोर सरपंच, धारूहेड़ा मंडल अध्यक्ष अनूप ¨सह खोल, मदन चौहान, प्रदीप यादव, संजय शर्मा, विजय चेयरमैन, नवीन शर्मा, बबली, दिनेश आदि मौजूद थे।