विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उद्योगों को सीपीसीबी पोर्टल पर 85% डेटा भेजना अनिवार्य: आरएसपीसीबी चेयरमैन

Published: Sat, 03 Oct 2026 06:14 PM (IST)

आरएसपीसीबी चेयरमैन अपर्णा अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में भिवाड़ी सहित औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ...और पढ़ें

सांकेतिक चित्र (एआई जेनरेटेड)

सांकेतिक चित्र (एआई जेनरेटेड)

HighLights

  1. आरएसपीसीबी चेयरमैन अपर्णा अरोड़ा ने वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की।

  2. उद्योगों को सीपीसीबी पोर्टल पर 85% डेटा भेजना होगा।

  3. भिवाड़ी में 54 उद्योग सीपीसीबी से जुड़े, शेष जल्द जुड़ेंगे।

संवाद सहयोगी, भिवाड़ी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) की चेयरमैन अपर्णा अरोड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें भिवाड़ी, अलवर और भरतपुर सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के आरएसपीसीबी अधिकारियों के साथ औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) पोर्टल पर उद्योगों के डेटा प्रसारण, एपीसीडी गैजेट्स लगाने और सड़क से उड़ने वाली धूल सहित प्रदूषण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि उद्योग आरएसपीसीबी पोर्टल से जुड़कर डेटा अपलोड कर पा रहे हैं, लेकिन कुछ उद्योगों को सीपीसीबी से लिंक नहीं मिल रहा है। इस पर आरएसपीसीबी चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि उद्योगों का डेटा सीपीसीबी को भी प्रेषित किया जाना आवश्यक है।

भिवाड़ी के क्षेत्रीय अधिकारी अमित जुयाल ने ऐसी समस्याओं वाले उद्योगों की मदद करने और तीन-चार दिन में तकनीकी समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया।

चेयरमैन ने बैठक में बार-बार इस बात पर जोर दिया कि कम से कम 85 प्रतिशत डेटा सीपीसीबी को प्रेषित किया जाना चाहिए।

बैठक में आरओ भिवाड़ी अमित जुयाल ने बताया कि दो अक्टूबर तक 54 उद्योगों को जोड़ा जा चुका है और शेष उद्योगों को भी आगामी 15 दिनों में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उद्योग प्रतिनिधियों से सीपीसीबी पोर्टल से जुड़ने और डेटा प्रसारण शुरू करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जीएल स्वामी, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह सहित बीएमए के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में औद्योगिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- भिवाड़ी में ACB का एक्शन, कोटपूतली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा