एक छत के नीचे मिलेगा 221 योजनाओं का लाभ
अंत्योदय सरल केन्द्र बावल में विभिन्न विभागों की 221 योजनाओं व 204 सेवाएं अब एक ही छत के नीचे मिलेगी। मुख्यालय के अलावा इस उपमंडल स्तर पर भी विभिन्न विभागों द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ मिलेगा। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने सोमवार को बावल में अंत्योदय केन्द्र का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में अंत्योदय केंद्रों की स्थापना की गई है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब से गरीब व्यक्ति को सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधा का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : अंत्योदय सरल केन्द्र बावल में विभिन्न विभागों की 221 योजनाओं व 204 सेवाएं अब एक ही छत के नीचे मिलेगी। मुख्यालय के अलावा इस उपमंडल स्तर पर भी विभिन्न विभागों द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ मिलेगा। उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने सोमवार को बावल में अंत्योदय केन्द्र का शुभारंभ किया।
उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में अंत्योदय केंद्रों की स्थापना की गई है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब से गरीब व्यक्ति को सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधा का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति कार्यालय समय में आवेदन कर सकते हैं। सम्बन्धित योजनाओं की की जानकारी देने के लिए अन्तोदय सरल केन्द्र में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदान की जाने वाली सेवाओं में आपकी बेटी हमारी बेटी योजना, पशुपालन एवं डेयरी, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्व विभाग, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग आदि के आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अंत्योदय की परिभाषा अनुसार गरीबी की लाइन के अंत में खडे़ व्यक्ति को लाभ दिया जाना है इसलिए इन केन्द्रों का नाम अंत्योदय सरल केन्द्र रखा गया है। उपरोक्त सभी सेवाओं का लाभ निर्धारित अवधि में दिया जाना सुनिश्चित किया गया है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई न आये। इस मौके पर एसडीएम बावल डॉ. विनेश कुमार ने फाईकस का पौधा उपायुक्त को भेंट किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया, नगराधीश डॉ. विरेन्द्र, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सुमित चौधरी, तहसीलदार मनीष, नगरपालिका के प्रधान अमर ¨सह महलावत, सचिव कर्मबीर मौजूद थे।