विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बालकनाथ का विपक्ष पर हमला, बोले, राहुल गांधी को आत्मचिंतन की जरूरत

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:08 PM (IST)

विधायक महंत बालकनाथ योगी ने तिजारा विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

लोगों की समस्याएं सुनते बालकनाथ ( फोटो स्रोत : जागरण )

लोगों की समस्याएं सुनते बालकनाथ ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. विधायक बालकनाथ ने तिजारा में जनसुनवाई कर समस्याएं सुनीं।

  2. उन्होंने राहुल गांधी को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता बताई।

  3. विपक्ष पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।

संवाद सहयोगी, भिवाड़ी। तिजारा विधानसभा क्षेत्र में विधायक महंत बालकनाथ योगी ने जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है।

विपक्ष देश में अराजकता फैला रहा है : बालकनाथ

बालकनाथ ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विभिन्न मुद्दों को लेकर देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से ईवीएम और चुनाव आयोग सहित विभिन्न संस्थाओं पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बना हुआ है।

राहुल गांधी को आत्मचिंतन की जरूरत 

उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। बालकनाथ ने कहा कि देश लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के तहत चलता है और समस्याओं का समाधान भी इन्हीं व्यवस्थाओं के माध्यम से होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- विरोध के बीच गुरुग्राम के बाबा बालकनाथ मंदिर पर चला बुलडोजर, पांच मंदिर-गोशाला और समाधि ध्वस्त