आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति सर्वोत्तम: कापड़ीवास
विधायक रणधीर ¨सह कापड़ीवास ने कहा कि आयुर्वेद सर्वोत्तम है इसलिए लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपनाना चाहिए। कापड़ीवास दिल्ली रोड पर नई उमंग समाज सेवा संस्था द्वारा सामाजिक सम्मान समारोह व सामाजिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। संस्था द्वारा डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि की आयुष विभाग द्वारा प्रमाणित आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की जाएंगी..
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: विधायक रणधीर ¨सह कापड़ीवास ने कहा कि आयुर्वेद सर्वोत्तम है इसलिए लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपनाना चाहिए। कापड़ीवास ने दिल्ली रोड पर नई उमंग समाज सेवा संस्था द्वारा सामाजिक सम्मान समारोह व सामाजिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। संस्था की ओर से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि की आयुष विभाग द्वारा प्रमाणित आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि वे स्वयं आयुर्वेद को अपना चुके हैं तथा लोगों को भी आयुर्वेद अपनाने की सलाह देते है। विधायक ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वे इस कार्य में तन मन धन से संस्था के साथ हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री अमित यादव ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं ही वास्तविक रूप में समाज का विकास करती हैं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों तक यहीं पहुंचाती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मबीर बल्डोदिया ने कहा कि परोपकार सर्वोपरि है। हम सभी को परोपकार की भावना रखनी चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी परोपकार कार्य में अग्रणी हो सके। स्टेट कोऑर्डिनेटर स्वीटी कटारिया ने संस्था के कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रवक्ता सीमा यादव, बाल कल्याण समिति सदस्य राकेश भार्गव, उपासना गुप्ता, डॉ.रविंद्र पाली, ओमबीर ठाकरान, अनिल आर्य, हरीश मलिक, शिक्षाविद् पवन, भूपेन्द्र कन्नोजिया, योगेश यादव, प्रियंका यादव आदि को सम्मानित किया गया। संचालन प्रियंका यादव ने किया। जिला कोऑर्डिनेटर लखन यादव, प्रवीन यादव, रविन्द्र खण्डेलवाल, भूपेन्द्र गुप्ता, पंकज वर्मा, अजय नवीन, प्रिया, कीर्ति, खुशी, राजन अग्रवाल आदि मौजूद थे।