धूमधाम से मनाया आर्य समाज का वार्षिकोत्सव
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : आर्य समाज लुहाना की ओर से गांव में दो दिवसीय आठवां वार्षिकोत्सव
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : आर्य समाज लुहाना की ओर से गांव में दो दिवसीय आठवां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा यशदेव व आचार्य सोमदेव के सानिध्य में अक्षय आर्य यज्ञ के यजमान रहे। गोसेवक जय¨सह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य वक्ता स्वामी स्वदेश मथुरा ने समाज को नए सिरे से जगाने की आवश्यकता बताते हुए नौजवानों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। आचार्य सोमदेव ने मनुष्य के पांच प्रमुख कर्तव्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। भजनोपदेशक महाशय बंशीधर व रामोतार पुरुषार्थी ने अपने भजनों के माध्यम से ऋषि दयानंद सरस्वती के समाज सुधार संदेश को श्रोताओं को प्रेषित किया। बहन प्रियंका आर्य ने अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने मनुष्यों को ईश्वर पर विश्वास रखने और सद्कर्म करते रहने का संदेश दिया। लाखन लाल आर्य ने भी लोगों को प्रभु की लीलाओं का गुणगान किया।